क्या आपने देखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लेडी गागा लुक

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 जुलाई 2017, 2:07 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक बेहद अजीब तस्वीर सामने आई है। दरअसल उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटो शूट करवाया है। रेड निट कलर की ड्रैस में ये बहुत ही वियर्ड नजर आ रही हैं। इस दौरान पीसी ने ब्लॉन्ड विग पहन रखा है। वहीं, बोल्ड ग्राफिक लाइनर और रेड लिपस्टिक लगाई है। बता दें कि प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के बाद दो और प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं, ‘A Kid Like Jake’ और ‘Isnt It Romantic?’ वहीं, संजय लीला भंसाली की ‘गुस्ताखियां’ साइन की है। इंटरनेशनल सेंसेशन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अकसर ही अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपने किसी प्रोजेक्ट की वजह से नहीं बल्कि अपने एक नए लुक को लेकर खबरों में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इन्हीं में से एक तस्वीर hairbypriyanka नाम के एक इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। ब्लॉन्ड हेयर कट में रेड ड्रेस पहने प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका पहचान में नहीं आ रही हैं। वह किसी हॉलीवुड सिलेब्रिटी से कम नहीं लग रही हैं। उनके चेहरे पर कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है। यह दिखा रहा है कि वह किसी भी लुक को बखूबी कैरी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप