छात्रों ने किया कुलपति का घेराव, लगाया पक्षपात का आरोप

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 जुलाई 2017, 10:39 PM (IST)

ऋतु भार्गव, मेरठ। अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार को एक बार फिर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि जो भी कुलपति कार्य कर रहे है वो सब भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर कर रहे हैं।
दरअसल, कुछ दिनों पहले यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों के बीच आपसी टकराव हुआ था। इस टकराव के बाद विश्वविद्लाय नें छात्र संघ के कुछ पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया था। निलंबित हुए छात्रों में समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी भी थे। इसी बात से नाराज़ छात्रों नें जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के आलाव अपनी विभन्न मांगो को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे