सब काम करने के बाद भी जीवन में दुखों ने घेर रखा हो, या
फिर खुशियां घर से कोसों दूर हो तो निराश ना हों। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय
और तरीके बताए हैं, जिनको काम में लेने से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते
हैं। ज्योतिष के अनुसार जीवन में शुभ और अशुभ दोनों चीजों का महत्व बताया
गया है। ज्योतिष और शास्त्र कहते हैं कि घर में अगर ये 5 चीजें रखी जाएं
तो न केवल अथाह सम्पत्ति बनने लगती है बल्कि बेशुमार दौलत भी मिलने के योग
बनने लगते हैं-
श्याम वर्ण की लाजावर्त मणि : इस मणि का रंग
मयूर की गर्दन की भांति नील-श्याम वर्ण के स्वर्णिम छींटों से युक्त होता
है। यह मणि भी प्राय: कम ही पाई जाती है। लाजावर्त मणि को धारण करने से बल,
बुद्धि एवं यश की वृद्धि होती ही है। माना जाता है कि इसे विधिवत रूप से
मंगलवार के दिन धारण करने से भूत, प्रेत, पिशाच, दैत्य, सर्प आदि का भी भय
नहीं रहता।
समुद्री सफेद पत्थर : अंडाकार सफेद पत्थर घर में होना
चाहिए। यह पत्थर संगमरमर या किसी ठोस सफेद पत्थर का भी हो सकता है। इसे
कुछ लोग अपनी जेब में भी रखते हैं। इस तरह के पत्थेर को रखने का चमत्कारिक
लाभ मिलता है। धन और समृद्धि के रास्ते फटाफट खुलते हैं और मानसिक शांति भी
बनी रहती है। कहते हैं कि घर में स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करना भी
समृद्धि की दृष्टि से श्रेष्ठ है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एनजेर्टिक पिरामिड : कई तरह के पिरामिड खरीदकर लाइए जिसका
अलग अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार पिरामिड
की आकृति उत्तर-दक्षिण अक्ष पर रहने की वजह से यह ब्रह्मांड में व्याप्त
ज्ञात व अज्ञात शक्तियों को स्वयं में समाहित कर अपने अंदर एक ऊर्जायुक्त
वातावरण तैयार करने में सक्षम है, जो जीवित या मृत, जड़ व चेतन सभी तरह की
चीजों को प्रभावित करता है।
ज्योतियुक्त शालिग्राम : बहुत
से लोग घर में छोटी-सी शिवलिंग जलाधारी रखते हैं। शिवलिंग की तरह
शालिग्राम के भी कई चमत्कारिक लाभ हैं। शालिग्राम को भगवान विष्णु का
प्रतीक माना जाता है। अधिकतर शालिग्राम नेपाल के मुक्तिनाथ, काली गंडकी नदी
के तट पर पाया जाता है। काले और भूरे शालिग्राम के अलावा सफेद, नीले और
ज्योतियुक्त शालिग्राम का पाया जाना तो और भी दुर्लभ है। जिस घर में
शालिग्राम का पूजन होता है उस घर में लक्ष्मी का सदैव वास रहता है।
शालिग्राम पूजन करने से अगले-पिछले सभी जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें - हर काम में सफलता पाने के लिए करें ये पांच काम
लाल कपडे में नारियल : लाल कपड़े में उन लघु नारियलों को
लपेटकर तिजोरी में रख दें व दीपावली के दूसरे दिन किसी नदी या तालाब में
विसर्जित करने से लक्ष्मी लंबे समय तक आपके घर में निवास करती है। विसर्जित
करने के बाद दूसरा लघु नारियल तिजोरी में रख सकते हैं। हालांकि लघु नारियल
के और भी कई प्रयोग हैं। इसके घर में रखे होने से धन और समृद्धि बरकरार
रहती है। इसके अलावा एकाक्षी नारियल को भी साक्षात लक्ष्मी का रूप माना
जाता है इसीलिए सर्वप्रथम इसे घर में रखने से धनलाभ होता है, साथ ही कई
प्रकार की समस्याएं स्वत: ही दूर हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें - समझें अशुभ इशारें और ये करें उपचार