पूरे मारवाड़ में दो-तीन दिन में हो सकती है जबर्दस्त बारिश

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 जुलाई 2017, 11:20 AM (IST)

जोधपुर। पूरे मारवाड़ में आगामी दो-तीन दिन में भारी बारिश की संभावना है। कच्छ के ऊपर बना कम हवा का क्षेत्र खिसक कर पश्चिम राजस्थान की तरफ बढ़ गया है। जिससे पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में जोधपुर सहित कुछ स्थान पर भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि कम हवा के क्षेत्र के कारण जोधपुर संभाग में जोरदार बारिश होने के आसार है। बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर में जोरदार बारिश की संभावना है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे