सचिन सहित अन्य हस्तियों ने ऐसे बढ़ाया महिला टीम का हौसला

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 23 जुलाई 2017, 6:42 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज पाश्र्व गायिका लता मंगेशकर, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और अभिनेता शाहरुख खान सहित कई जानी-मानी हस्तियां रविवार को लॉड्र्स क्रिकेट ग्राउंड पर जारी आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत कामना कर रही हैं। तीन बार खिताब जीत चुकी इंग्लैंड और अपनी पहली खिताबी जीत की कोशिश में लगी भारतीय टीम के बीच फाइनल मैच लंदन के लॉड्र्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।

सभी जाने-माने सितारों ने अपने ट्वीट के जरिए महिला टीम की हौसला अफजाई करने के साथ-साथ उनकी खिताबी जीत की कामना भी की है। लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, महिला विश्व कप फाइनल के लिए हमारी क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं। तेंदुलकर ने कहा, विश्व कप फाइनल के लिए हमारी महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं।

हम सब आपकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। शाहरुख ने ट्वीट किया, महिला विश्व कप में भारतीय टीम ने हमें गौरवान्वित किया है। आप सबको शुभकामनाएं और अच्छा खेल दिखाएं। सभी खिलाडिय़ों को प्यार। अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं। आप सर्वश्रेष्ठ हैं। जय हिंद, जय हो।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अनिल कपूर ने ट्वीट किया, आज के विश्व कप फाइनल के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं। अक्षय कुमार ने कहा, आगे बढ़ो भारत, हमारी महिला क्रिकेट टीम को एक अरब प्रशंसकों के समर्थन का अहसास कराओ। गर्व है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, कम आन इंडिया। महिला विश्व कप फाइनल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम।

श्रद्धा कपूर ने अपने ट्वीट में कहा, महिला विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को खेलता देख गर्व महसूस हो रहा है। शुभकामनाएं। महिला शक्ति हर तरफ। सुनील शेट्टी ने कहा, अपना खेल दिखाओ और चीजें अपने आप होती जाएंगी। आपसे एक और बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....