प्रणब मुखर्जी के सम्मान में PM मोदी ने रखी डिनर पार्टी, कोविंद-नीतीश सहित...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 जुलाई 2017, 11:17 PM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान मोदी ने उन्हें मोमेंटो भी भेंट किया। पीएम मोदी की डिनर पार्टी में राष्ट्रपति चुनाव जीते रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी मौजूद रहे। इस डिनर में मोदी कैबिनेट के मंत्री और एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए। बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई सोमवार को खत्म हो जाएगा। वहीं रविवार को प्रणब मुखर्जी संसद के सेंट्रल हॉल में आखिरी बार सांसदों को संबोधित करेंगे।

इस डिनर पार्टी में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के बुलावे पर दिल्ली आए हैं। आपको बता दें कि 25 जुलाई मंगलवार को रामनाथ कोविंद संसद भवन के सेंट्रल हॉल में भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ लेंगे।

बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद प्रणब मुखर्जी उसी बंगले में शिफ्ट होंगे, जहां पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम रहते थे। बताया जाता है कि प्रणब रिटायरमेंट के बाद अपनी ऑटोबायोग्राफी का तीसरा पार्ट लिखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे