प्रियंका चोपड़ा के लिए आई एक और खुशखबरी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 22 जुलाई 2017, 4:23 PM (IST)

18 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन मना चुकी प्रियंका इन दिनों अपने परिवार के साथ सीक्रेट वेकेशन मना रही हैं। समुद्र के किनारे परिवार के साथ घूमती प्रियंका ने अपने बर्थडे की कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। प्रियंका इन दिनों अपने आने वाले नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा एक लिए एक ​बड़ी खुशखबरी आई हैं। जी हां आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा छह सितंबर को आयोजित होने वाले टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में सम्मानित होंगी। वेबसाइट हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम के मुताबिक, बेल लाइटबॉक्स में आयोजित होने वाले फिल्मोत्सव के 42वें संस्करण में प्रियंका इस महोत्सव के कलात्मक निर्देशक कैमरून बेली के साथ चर्चा में शामिल होंगी। वह बॉलीवुड आइकन के रूप में अपने करियर के बारे में बात कर सकती हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बॉलीवुड में 2009 से लेकर वर्ष 2014 तक राज कर चुकीं अभिनेत्री ने धारावाहिक ‘क्वांटिकों’ और फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में कदम रखा। प्रियंका पिछले वर्ष टीआईएफएफ प्रतियोगिता के लिए लघु फिल्मों के एक निर्णायक मंडल में सेल्मा के निर्देशक आवा डुवर्ने और साथी अभिनेता जेम्स फ्रैंको और बेन रिचर्डसन के साथ शामिल हुईं थी। टोरंटो प्रियंका की सक्रियता के लिए भी उन्हें सम्मानित करेगा। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सात सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा।

ये भी पढ़ें - आइए, डालते हैं एक नज़र ....शिल्पा शेट्टी की टाॅप 10 स्टाइल और एसेसरीज

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को टीन च्वाइस पुरस्कार-2017 में खलनायक श्रेणी में भी नामांकित किया गया है और प्रियंका अपनी इस उपलब्धिक पर भी काफी खुश और एक्साइटेड हैं। आईएएनएस के अनुसार प्रियंका का कहना है कि यह उनके लिए काफी मायने रखता है। हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के लिए नामांकित हुईं प्रियंका ने ट्विटर पर भी अपनी खुशी जाहिर की है।

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ

सेठ गॉर्डन द्वारा निर्देशित फिल्म बेवॉच में मारधाड़ और कॉमेडी का तड़का है। यह इसी नाम के टेलीविजन धारावाहिक पर आधारित है। प्रियंका ने इस फिल्म में विक्टोरिया लीड्स का नेगेटिव रोल किया था, जिसके लिए उनकी खासी तारीफ भी हुई थी। बेवॉच के बाद अब प्रियंका अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म इजंट इट रोमांटिक की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - हिन्दी सिनेमा के 15 पात्र, जिन्होंने दिए कुछ गंभीर जीवन लक्ष्य