भोपाल-जयपुर ट्रेन में 5 किलो चांदी बरामद, एक गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 जुलाई 2017, 10:03 AM (IST)

अजमेर। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जीआरपी पुलिस ने सुबह भोपाल-जयपुर ट्रेन में शक होने पर एक युवक की तलाशी ली। उसके पास 5 किलो 300 ग्राम चांदी बरामद हुई। चांदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे