हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस की ओलिविया वाइल्डे के थियेटर शो ब्रॉडवे 1984 के दौरान तबीयत खराब हो गई और उन्होंने शो के दौरान ही उल्टी कर दी। पेजसिक्स डॉट कॉम के अनुसार, हडसन थियेटर में सोमवार रात शो के दौरान जेनिफर की तबीयत बिगड़ गई और इसके बाद वह अपनी सीट से कूदकर लॉबी में जाकर उल्टी करने लगीं। एक सूत्र ने कहा, ‘इस दौरान वहां मौजूद कर्मियों ने लॉरेस की बहुत मदद की।’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि नाटक में भीषण यातना वाले दृश्यों को देखने के बाद कई दर्शकों को उल्टी और बेहोशी की शिकायत हुई। जेनिफर के मित्र ने हालांकि कहा कि उनके साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जेनिफर के भतीजों को पेट का फ्लू है, हो सकता है संपर्क में रहने के कारण वह संक्रमित हो गई हों।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - एलेन, केरी, वियोला को पछाड प्रियंका ने जीता यह अवॉर्ड