तैमूर बड़ा होकर हीरो बनता है तो क्या वो नेपोटिस्म होगा या नहीं? सैफ ने बताया

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 जुलाई 2017, 4:07 PM (IST)

पिछले कुछ दिनों से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म चर्चा का विषय बना हुआ है। कंगना रनौत का मजाक उड़ाने वाले वरुण धवन, करन जौहर के बाद अब इस मामले पर सैफ अली खान का भी बयान सामने आया है। सैफ ने कहा है कि, वो नेपोटिज्म पर बिलकुल भी विश्वास नहीं करते हैं और कंगना की बातों से सहमत हैं। इसलिए सैफ ने कहा कि, ‘उन्होंने खुद कंगना को मैसेज कर के इस बात के लिए उनसे माफी मांगी हैं।’ सैफ ने कहा कि, ‘मैंने कंगना से माफी मांगना ही ठीक समझा और इस विषय पर खुल कर बात भी की। आगे सैफ ने कहा कि, जो भी हुआ वो कंगना और करण का निजी मामला था उसके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि वो इस मजाक का हिस्सा बने।’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जब सैफ से पूछा गया कि, कंगना विवाद तो खत्म हो गया लेकिन जब उनका बेटा तैमूर बड़ा होकर हीरो बनता है क्या वो नेपोटिस्म होगा या नहीं?

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब

इस सवाल का जवाब देते हुए सैफ ने कहा, ‘मैं नेपोटिस्म में विश्वास नहीं रखता हूं। आखिर नेपोटिस्म का मतलब होता क्या है? क्या अपने परिवार का सपोर्ट लेना नेपोटिस्म है? क्या नेपोटिस्म स्टार्स के बच्चों को सपोर्ट करना है?

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों

सैफ ने कहा कि, ‘अगर आप किसी स्टार के बच्चे हैं तो यह जरूर है फायदा मिलता है। सवाल यह है कि क्या ये नेपोटिस्म है या जेनिटिक है? मेरे बेटे तैमूर को ही देख लीजिए। वो बहुत छोटा बच्चा है लेकिन प्रेस ने उसकी इतनी तस्वीरें खींच ली हैं कि उसकी इतनी बात होती है कि लगता है कि वो अभी से ही स्टार हैं।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’, 9 साल, 14 फिल्में

ऐसे में बतौर पिता मेरे लिए मुश्किल है उसे समझाना कि वो सिर्फ एक साधारण बच्चा है। क्योंकि वो कुछ भी करता है उसकी बात रिपोर्ट की जाती है।

ये भी पढ़ें - B.Special: फोटोशूट, ड्रग्स, इस्लाम धर्म, जोगन...जुड़े ममता से ये विवाद

हर जगह उसकी फोटो खींची जाती है ऐसे में जब वो 18 साल का होगा और कोई प्रोड्यूसर उसे साइन करना चाहेगा तो क्या इसे नेपोटिस्म कहेंगे? लेकिन इस बात का दूसरा पहलू ये है कि तैमूर को कास्ट इसलिए भी करना चाहेगा क्योंकि पहले से ही लोग उसे जानते हैं।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...

सैफ का ये भी मानना है ऐसे हालात ये नेपोटिस्म नहीं बल्कि मौके का फायदा उठाना होगा।

ये भी पढ़ें - क्या तीसरी शादी की फिराक में हैं आमिर खान?