सेंट लुईस। हमारे आस-पास कई बार ऐसी घटना देखने को मिलती है जिसकी कभी किसी
ने कल्पना भी नहीं की गई। एक ऐसा ही मामला अमेरिका के सेंट लुईस से सामने
आया है। यहां ब्रुस रेड्डिंग नाम के एक शख्स घर से बाहर गया हुआ था। जब
बु्रस वापस घर आए तो घर का नजारा देखकर वह चकित हो गया। बगीचा टूटा हुआ और
उसके घर को तोडते हुए एक कार उनकी छत पर चढी हुई थी। इस हादसे में ड्राइवर
बुरी तरह जख्मी हो गया।
छत पर पहुंची कार की रफ्तार का अंदाजा भी
नहीं लगा सकता है, इस कार की रफ्तार कितनी तेज होगी। हालांकि अभी इन कारणों
का पता नहीं चला है। डिप्टी चीफ ऑफ स्पेशल ऑपरेशन ने मीडिया को दी जानकारी
में कहा कि ड्राइवर ने बहुत तेज स्पीड में कार चलाई होगी तभी यह कार छत पर
पहुंची।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सेंट लुईस के अग्निशमन को रविवार शाम के एक फोन आया जिसमें
कहा गया कि एक कार किसी के घर की छत पर चढ़ गई है। मकान मानिक ने बताया कि
जिस समय यह वारदात हुई उस समय वह घर से बाहर था। यह भी संभावना जताई जा
रही है कि एसयूवी कार का ड्राइवर घर के बात इंटरसेक्शन पर बने स्टॉप के
साइन को देखना भूल गया होगा और घर के पास बनी ऊंचाई के कारण घर की छत पर
पहुंच गया। फायर डिपार्टमेंट ने सीढ़ी के जरिए करा तक पहुंचे और ड्राइवर को
बाहर निकाला। ड्राइवर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा
उसका उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें - ऎसे देखे अपना भविष्य और परेशानियों से पाएं छूटकारा