नाग- नागिन के जोड़े को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जुलाई 2017, 6:46 PM (IST)

झज्जर। डिफेंस कालोनी के खाली पड़े एक प्लॉट में नाग-नागिन का जोड़ा देखा गया। प्लॉट में नाग-नागिन के जोड़े के नाचने की खबर जैसे ही मौहल्ला निवासियों को पता चला तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मामला लोगों ने करीब आधा घंटे तक नाग-नागिन को अठखेलियां करते हुए देखा। स्थिति यह रही कि बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं सभी मौके पर इस नजारे को देखते रहे। किसी ने न तो नाग-नागिन के जोड़े को छेड़ा और न ही उस जोड़ेे ने लोगों की परवाह की।

सावन का महीना होने के चलते लोग इसे भगवान शंकर के दर्शन मानते हुए आध्यात्मिक होते हुए भी दिखाई दिए। लोगों ने दूर से नाग-नागिन के जोड़े को प्रणाम भी किया। इतना ही लोगो ने नाग नागिन के आगे आस्थ स्वरूप दुध व जल भी चढाया। सावन माह के महिने में लोगो ने शंकर भगवान का साक्षी मानते हुए दर्शन किए। लोगो कहना था कि उन्हे केवल इस तरह का नजारा केवल डिस्कवरी चैनल या अन्य टीवी चैनलो में ही देखा था, लेकिन आज साक्षात देख कर बडा ही आंनद आया। यह खबर शहर में अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पता चली तब लोगों ने वहां पहुचना शुरू कर दिया। उन लोगों के हाथों मायूसी लगी, क्यूंकि अंधेरा हो जाने के चलते वो इस नजारें को नहीं देख पाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे