मोबाइल लूट गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, करीब 800 मोबाइल बरामद

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जुलाई 2017, 6:41 PM (IST)

गाजियाबाद। पुलिस ने (ओपरेशन ब्लैकहेट) चलाकर मोबाइल लूट गिरोह का खुलासा कर इनके कब्जे से करीब 800 मोबाइल बरामद किए हैं। लुटेरे मोबाइल लूट कर अक्सर इनका आईएमईआई नंबर बदल दिया करते थे, जिससे पुलिस मोबाइल को ट्रेस नहीं कर पाती थी।
पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग का खुलासा किया है जो पहले को मोबाइल लूटा करते थे तथा बाद में उसका आईएमईआई नंबर बदलकर बेच दिया करते थे। सभी आरोपी सोशल मीडिया का सराहा लेकर अपने गैंग को हाईटेक बनाने में जुटे थे। पुलिस की माने तो गैंग के 5 सदस्य मोबाइल उपलब्ध करते थे वहीं 3 सदस्य मोबाइल ओपरेट करने के साथ-साथ चाइना के कुछ सदस्यों के सम्पर्क में रहकर शोसल मीडिया के माध्यम से सॉफ्टवेयर शेयर करके मोबाइल अपडेट किया करते थे। व मोबाइल को सस्ते दामों में बेच दिया करते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे