पानी की समस्या बताने आए थे ग्रामीण, नहीं मिले करौली कलेक्टर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जुलाई 2017, 5:32 PM (IST)

करौली। पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत गुरदह के ग्रामीण जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने आये, लेकिन कलेक्ट्रेट में न तो कलेक्टर थे और न ही कोई अन्य अधिकारी। कलेक्टर व अन्य अधिकारियों के कलेक्ट्रेट में नहीं होने पर ग्रामीणों को काफी समय तक कलेक्ट्रेट में इंतजार करना पड़ा, लेकिन कलेक्टर नहीं आए। आखिर ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ा।

ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि ग्राम गुरदह में पेयजल का कोई साधन नहीं है। हमको 3 किमी दूर से पीने के लिये पानी लाना पड़ता है। जिससे हमें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि हमने इस सम्बंध में पहले भी कई बार शिकायत की है, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं निकला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे