स्वतंत्रता सेनानी दानमल बोहरा के निधन पर मुख्यमंत्री की संवेदना

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जुलाई 2017, 3:18 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पाली निवासी स्वतंत्रता सेनानी दानमल बोहरा (95) के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में दानमल बोहरा के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे