नामाकंन भरने से पहले नायडू ने की आडवाणी, जोशी से मुलाकात

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जुलाई 2017, 12:58 PM (IST)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू ने अपना नामाकंन-पत्र दाखिल करने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेताओं एल.के. आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके आवासों पर मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार शाम को नायडू को राजग की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था। नायडू ने इस घोषणा के बाद सोमवार रात को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। नायडू का इस पद के लिए महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी से मुकाबला है। गांधी 18 विपक्षी दलों के उम्मीदवार हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव पांच अगस्त को होना है। वैंकया नायडू के नामांकन भरते समय वहां पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली समेत कई एनडीए की कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे