बांसवाड़ा पहुंचे सचिन पायलट, ईसाई आदिवासियों ने किया स्वागत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जुलाई 2017, 12:39 PM (IST)

बांसवाड़ा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को बांसवाड़ा का दौरा किया। वहां उनका ईसाई आदिवासी समुदाय के लोगों ने स्वागत किया।

वे 19 जुलाई को होने वाले राहुल गाँधी के किसान आक्रोश मार्च की तैयारियों का जायज़ा पहुंचे हैं। बांसवाड़ा के कॉलेज ग्राउंड में उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट कल रात ही बांसवाड़ा पहुँच गए थे, और निरंतररूप से हर तैयारी का व्यग्तिगत रूप से जायज़ ले रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने सुबह बांसवाड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आदिवासियों की समस्याएं जानीं। लोगों न उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल