बीकानेर। स्वास्थ्य साहित्य कवि चौपाल की 102 वीं कडी़ में शहर के कवियों, शायरों ने अपनी स्वरचित उर्दू, हिन्दी, राजस्थानी और पंजाबी रचनाओं का सस्वर वाचन कर सतरंगी हिन्दुस्तान का नक्शा खींच दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनोहरलाल चावला ने चौपाल में आने वाले कवियों शायरों की रचनाओं के स्तर की बात की।
मुख्य अतिथि कवि, कथाकार राजाराम स्वर्णकार कवि चौपाल के विगत 101 कडियों का वर्णन करते हुए यहां के सृजन को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करने का सुझाव देते हुए अपनी रचना मां-पिता मां सभी दुखों में चट्टान सी अडिग खडी रहती और बाबूजी निश्चिंत सुनाकर तालियां बटोरी। विशिष्ट अतिथि डॉ.प्रकाशचन्द वर्मा ने चौपाल की तारीफ करते हुए अपना गीत जिन्दगी तूने मेरा साथ दिया प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना से मोहन वैष्णव ने करते हुए अपनी रचना म्हानै सासरियो सुरंगो घणो लागै सुणाकर कार्यक्रम का आगाज किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
माजिद खान गौरी ने कुछ-कुछ उन्हें याद आने लगे राहुल पंवार ने जब मैं गांव से निकलता हूं शाहबाज हसन ने गजल- क्यों मिलता नहीं है दिलों में प्यार आजकल अनिल भारद्वाज ने - एक विशिष्ट जन ऐसा भी देखा, मीठे गीतकार लीलाधर सोनी ने पगडी म्हारी संसद भवन में मस्त हुई हिन्दवाण, आ पगडी पेरर खजाणे रा माळक मचाओ अब तो घमसाण, दिराओ मानता राजस्थानी नै। सुणाकर माहौल को राजस्थानी भाषा मान्यता आन्दोलन की तरफ एक बढता कदम बना दिया। मधुरिमासिंह ने अजन्मी बच्ची का खत मां के नाम डॉ. कृष्णा वर्मा, डॉ कृष्णा आचार्य, जब्बार बीकाणवी, व्याख्याता गौरीशंकर प्रजापत, डॉ.तुलसीराम मोदी, अशोककुमार विश्नोई, इसरार हसन कादरी, जुगलकिशोर पुरोहित, धर्मेन्द्र राठौड ने अपनी रचनाओं से कवि चौपाल में नए रंग भरे। श्रीगोपल स्वर्णकार, रामेश्वर सोनी, परमेश्वर सोनी, पुखराज सोलंकी कार्यक्रम के साक्षी बनें। संचालन डॉ. कृष्णा आचार्य ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ रंगकर्मी बी.एल.नवीन ने किया।
ये भी पढ़ें - राजस्थान के इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!