फतेहाबाद। गांव सिरढान मे दो पशु व्यापारियों से मारपीट करने का मामला
सामने आया है। दोनों घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती
करवाया गया है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई हैं । दोनों पशु
व्यापारी गांव अयाल्की के रहने वाले है।
घायलों ने बताया कि वह
पशुओं के व्यापार का काम करते है। कल उनकी ओर से गांवो सिरढान में एक भैंस
के कट्टे का सौदा तय किया गया था, जिसकी एवज में उन्होंने कट्टे के मालिक
को 500 रूपये पेशगी के तौर पर दे दिए थे। आज जब वह कट्टे को लेने के लिए गए
तो कट्टे के मालिक ने उन्हे पैसे और कट्टा देने से मना कर दिया। जब उनकी
ओर से इस बात का विरोध किया गया तो पशु मालिक और उसके भाई की ओर से उनकी
पिटाई की गई। जिसके बाद अब उनका इलाज फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में चल
रहा है। उनकी ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे