रांची। एयरएशिया विमान के 174 यात्री यहां झारखंड में उस वक्त बाल-बाल बच गए जब एयरएशिया के विमान के टेकऑफ के समय ही उससे एक पक्षी टकरा गया। बिरसा मुंडा हवाईअड्डे के सूत्रों के मुताबिक विमान चालक ने विमान को उतारने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाया। यह विमान रांची से नई दिल्ली जा रही थी।
विमान के आपात स्थिति में उतरने से उसके ब्लेड को नुकसान पहुंचा और घटना के बाद विमान से धुंआ निकलते देखा गया। यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले 12 जुलाई को ही एयरएशिया के एक विमान में आसमान में ही एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजे को खोलने की कोशिश की थी, जब यह विमान बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतर रहा था। यात्री को बाद में गिरफ्तार कर मानसिक चिकित्सालय में इलाज के लिए भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें - इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!