बच गया किशोर कुमार का आशियाना, कलेक्टर ने लगाई रोक

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 जुलाई 2017, 1:59 PM (IST)

भारतीय सिनेमा में अपनी मस्तमौला आवाज के गायक किशोर कुमार के पुश्तैनी घर को अब नहीं ढहाया जाएगा। आपको बता दे की मध्यप्रदेश के खंडवा शहर के बॉम्बे बाजार में बना किशोर कुमार का घर दुनिया भर में मशहूर है क्योंकि इस घर में भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय गायक किशोर कुमार ने अपना बचपन अपने भाइयों अनूप और अशोक के साथ बिताया है। इसी घर में गाने गुनगुनाते हुए फन के माहिर बने। लेकिन किशोर कुमार का ये घर अब जर्जर अवस्था में पहुँच गया है इस घर की ऐसी हालत देखते हुए कुछ दिन पहले खंडवा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने 24 घंटे के भीतर घर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया था। लेकिन खंडवा के कलेक्टर ने इस पर रोक लगाते हुए घर पर स्टे लगा दिया है। कलेक्टर ने कहा कि किशोर कुमार के घर के साथ लोगों की भावनाएं जुडी हुई है। घर की जर्जर अवस्था के चलते इस घर को खाली कराने का नोटिस दिया गया था ताकि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे। अगर इसमें रह रहे लोग घर को खाली करने से मना करते है तो कॉर्पोरेशन इसे जबरदस्ती खाली कराएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अनूप कुमार के बेटे अर्जुन कुमार ने इस नोटिस पर कहा था ऐसा ही नोटिस पिछले साल और 2013 में भी चिपकाया गया था। मैं मानता हूं कि घर जर्जर हालत में है लेकिन ये किसी के लिए खतरा नहीं है। वैसे भी हमारी मर्जी के बगैर वो इस घर को नहीं गिरा सकते हैं। किशोर कुमार के घर को म्यूजियम में तब्दील करने का जिक्र भी बार बार आता रहा है लेकिन ये कभी सफल नहीं हो पाया। हो सकता है कि अब इस घर की मरम्मत करा इसे म्यूजियम में तब्दील कर दिया जाए।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...