NSA डोभाल को मिली डोकलाम विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 जुलाई 2017, 6:17 PM (IST)

नई दिल्ली। वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ने शुक्रवार को कश्मीर के हालात व चीन सीमा पर जारी गतिरोध के मुद्दे पर विपक्षी दलों के साथ बैठक से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री अरुण जेटली व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह भी बैठक में मौजूद थे। राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक में अहम फैसला लिया गया।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारत डोकलाम विवाद को कोशिश करेगा। भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच सरकार का ये फैसला काफी अहम है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को डोकलाम विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है। खास बात ये है कि सरकार ने डोकलाम पर पीछे न हटने का फैसला आज शाम होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राजनाथ सिंह व सुषमा स्वराज शुक्रवार शाम को विपक्षी दलों को भारत और चीन के बीच डोकलाम के मुद्दे पर गतिरोध और कश्मीर के हालात से अवगत कराएंगे। यह बैठक सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले हो रही है। सर्वदलीय बैठक भी केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर होगी। बैठक दोनों अहम मुद्दों पर विपक्षी नेताओं को विश्वास में लेने के लिए बुलाई गई है।

ये भी पढ़ें - चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...