गैंगस्टर आनंदपाल का अंतिम संस्कार हुआ, प्रशासन ने ली राहत की सांस

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 जुलाई 2017, 6:46 PM (IST)


नागौर। आनंदपाल के शव का 20 दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।इसके साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इससे पूर्व आनंदपाल के परिजन राजी हो थे। शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए प्रशासन ने सांवराद में एक घंटे की ढील दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सरकार ने आनंदपाल के परिजनों की कौनसी मांगे मानी है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए किसी तरह की शर्त नहीं मानी गई है।

अंतिम संस्कार के लिए राजी करने के लिए पुलिस आईजी मालिनी अग्रवाल दिन में सांवलाद पहुंची। उन्होंने आनंदपाल के परिजनों खासकर उनकी बेटी, मां को अंतिम संस्कार के लिए राजी कराया।
इस बीच सवाई मानसिंह अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बुधवार को पुलिसकर्मियों और नागरिकों के बीच हुए संघर्ष में 13 जनें घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों में 9 आरएसी के जवान है जबकि चार नागरिक है। गंभीर रुप से घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया हुआ है। इस घटना में एक जने की मौत हो गई थी। घायलों में आरएसी के जवान मांचाराम की हालत गंभीर है। उसके जबडे में चोट आई हुई है।