कॉलेज में दाखिला लेने आए थे, चला दी गोली, एक घायल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 जुलाई 2017, 3:04 PM (IST)

रोपड़ (रूपनगर)। पंजाब के रोपड़ स्थित सरकारी कॉलेज में गुरुवार को गोली चल गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कुछ युवक कॉलेज में दाखिला लेने आए थे। इस दौरान उनकी कुछ युवकों के साथ तकरार हो गई, जिसके बाद एक पक्ष ने गोलियां चला दीं। फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे