अमृतसर। शिव सेना पंजाब ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले के रोष स्वरूप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई एस आई द्वारा संचालित उग्रवादी संगठनों लश्कर ए तोएबा का पुतला फूंका और उनके विरुद्ध नारेबाजी की।
इस मौके शिव सेना पंजाब के चेयरमैन सुधीर सूरी ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले बारे जानकारी देते हुए बताया कि शिव सेना पंजाब इस हमले की निंदा करती है और सरकार से अपील करती है कि पकिस्तान को एक बार सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को वहां राष्ट्रपति राज लागू करना चाहिए
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे