विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 जुलाई 2017, 5:59 PM (IST)

बिलासपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से रास्ट्रीय युवा स्वयंसेवी उर्मिला ठाकुर ने जागृति युवक मण्डल मलोथी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी उर्मिला और जनसंख्या पाठशाला मलोथी के प्रभारी सुरेश कुमार ने विशव जनसख्या घनत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत विश्व का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है और यहां वर्ष 2022 तक इसके विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने का अनुमान है। इस तरह यहां चीन की जनसंख्या को पार कर रहा है। इस वर्ष विश्व जनंसख्या दिवस का विषय परिवार नियोजन, सशक्तिकरण और राष्ट्र का विकास है। परिवार नियोजन लोगो को अपनी इच्छा अनुसार बच्चो के जन्म व गर्भ धारण के अंतराल निर्धारण करने की सुविधा देता है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित व स्वैच्छिक परिवार नियोजन की पहुंच मानव अधिकार है। यह गरीबी को कम करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है। परिवार नियोजन में निवेश से आर्थिक लाभ तथा अन्य लाभ मिलते है,जोकि राष्ट्रों को अपने विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करता है। इसमें युवक मंडल के 30 सदस्यो ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे