चचेरे भाईयों में झगड़ा, दो घायल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 जुलाई 2017, 2:38 PM (IST)

धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के गांव टोंटा का नगला दौनारी में एक ही परिवार के चचेरे भाइयो में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी और कुल्हाड़ी से बार कर दिया। जिसमे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने सैपऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ दोनों के गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

पीड़ित रामेन्द्र ने बताया कि उसके चचेरे भाई और उनके लड़के गांव में अवैध शराब का कारोबार करते है। वही शराब पीकर उत्पात भी मचाते है। जिससे उनके परिवार का माहौल खराब होता है। आज शराब पीकर फिर से उत्पात मचाया तो पीड़ितों ने विरोध किया। विरोध से गुस्सए युवकों ने रामेन्द्र और उसके भाई गुलाब सिंह पर लाठियों और कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ बार कर दिए.जिसमे दोनों भाइयो के गंभीर चोट आई। परिजन दोनों घायलों को सैपऊ पुलिस थाने लेकर पहुंचे जहाँ पुलिस ने मेडीकल करा दिया है। दोनों युवको के सिर में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे