14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 जुलाई 2017, 2:00 PM (IST)

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में 14 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। किशोरी के मां ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार राधा विहार कॉलोनी में किराए पर रहने वाली एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी उसके पडौस में कमरे में रहने वाले बीस वर्षीय जमील नाम के एक शख्स ने उसकी 14 वर्षीय लड़की को बहला -फुसला कर अपने कमरे बुला कर उसके साथ ज्चादती की। रोते हुई जब पीडि़ता अपनी मां के पास पहुंची और उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। पीडि़ता की मां थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे