जम्मू। सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर बडा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। इस आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रियों का मनोबल नहीं डिगा है। आज मंगलवार सुबह अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। आज सुबह यात्रियों का नया जत्था रवाना कर दिया गया है। वहीं अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज सुबह जम्मू से 3,289 यात्रियों के नए जत्थे को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया है।
ज्ञातव्य है कि आतंकी हमले के बाद सीएम महबूबा मुफ्ती ने साफ कर दिया था कि वह आतंकियों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगी और यात्रा जारी रहेगी। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस हमले का मकसद अमरनाथ यात्रा को रोकना था। वहीं अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को बढा दिया गया है। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ यात्रा जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आज सुबह आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, आईबी, रॉ और सेना के
वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में समीक्षा की जाएगी कि सुरक्षा में
चूक कहां हुई और आतंकी कैसे घुसपैठ में सफल हो पाए। साथ ही अमरनाथ यात्रा
की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी