किशोर ने नाबालिग बहनों से किया दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 जुलाई 2017, 4:23 PM (IST)

लुधियाना। एक 15 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार को दो नाबालिग बहनों (6 व 7 वर्ष) के साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोपी ने बच्चियों को जान से मारने की धमकी भी दी, मगर छोटी बच्ची ने मां को सारी बात बता दी। पिता के घर पर न होने की वजह से परिवार रविवार तक शांत रहा, लेकिन रविवार रात को पिता के आने पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को शिकायत दी गई। रात करीब सवा 9 बजे पुलिस ने आरोपी निशांत के खिलाफ दुष्कर्म की धारा सहित पर्चा दर्ज कर दिया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार रेड कर रही है।
पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया कि वह फड़ी लगाता है। बस्ती जोधेवाल स्थित विशाल नगर इलाके में पत्नी व दो बेटियां 6 और 7 साल के साथ आरोपी के घर किराये पर रहते हैं। शुक्रवार को वह शहर से बाहर चला गया था। इस दौरान आरोपी उसकी बड़ी बेटी को खेलने के बहाने अपने घर ले गया।

इस दौरान आरोपी ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे भेज दिया और जाते समय उससे कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा। इससे उसकी बेटी सहम गई और घर जाकर किसी को कुछ नहीं बताया। शाम को उक्त आरोपी उसकी छोटी बेटी को बहाने से अपने कमरे में ले गया। जहां उसके साथ भी दुष्कर्म किया और उसे भी जान से मारने की धमकी दी। लेकिन बेटी ने घर आकर मां को सारी बात बता दी।
मां ने तुंरत अपने पति को फोन कर सारी बात बताई। पिता ने उसे शांत रहने व उसके आने का इंतजार करने के लिए कहा। रविवार की शाम को पिता घर आया तो उसने तुंरत बेटियों को ले जाकर थाने में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने रात को उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
बस्ती जोधेवाल थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि बच्चियों ने मां को उसी दिन सारी बात बता दी थी। लेकिन उन्होंने पति के आने का इंतजार किया। रविवार रात उन्होंने शिकायत दी थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे