करनाल में पानी के 144 में से 30 सैंपल फेल,4 में मिला हाइपर क्लोराइड

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 जुलाई 2017, 2:57 PM (IST)

करनाल। सीएम सिटी करनाल में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। लापरवाही के कारण लोग दूषित पानी पी रहे हैं। मई माह की रिपोर्ट में लिए गए पानी के 144 में से 30 पानी के सैंपल फेल हुए है। 4 में हाइपर क्लोराइड पाया गया है, जिनकी रिपोर्ट अब सामने आने पर इसका खुलासा हुआ है।

दूषित पानी पीने से किसी भी उम्र के लोगों में बरसात के मौसम में अनेक बीमारियां जैसे पीलिया, हैजा, डायरिया फैलने का खतरा बना रहता है। यदि पानी के ऐसे ही सैंपल फेल होते रहे तो इन बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका बढ़ जाएगी, जिससे जिला स्वास्थ्य विभाग बेखबर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे