संस्कारी बाबूजी पर बने ये जोक्स आपको हंसने पर कर देंगे मजबूर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 जुलाई 2017, 12:16 PM (IST)

आज आलोक नाथ को सभी बाबूजी से पहचानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उनको यह पहचान कहां से मिली। तो हम आपको बता दें कि छोटे परदे की टीवी शो बुनियाद से आलोक नाथ को बाबूजी बना दिया। 20 साल के आलोकनाथ ने बुनियाद के अंत होते-होते इस शो में 80 साल के इस बुजुर्ग की भूमिका निभाई। वहीं अपने संस्कारी बाबूजी कुछ साल पहले अचानक से सोशल मीडिया के ‘डार्लिंग’ हो गए थे। उनके संस्कार, आशीर्वाद और कन्यादान वाले जोक जमकर ट्रेंड हुए थे। दुनिया में किम कार्दाशियां को ‘ब्रेकिंग द इंटरनेट’ का क्रेडिट जाता है लेकिन भारत में पहले सोशल मीडिया सेलेब्रेटी आलोकनाथ ही थे। तो चलिए आज हम आपका बताते हैं बाबूजी के नाम पर बने ये जोक्स जिसे पढ़कर आपकी हंसी नहीं रूकेगी।

- जब आलोक नाथ पैदा हुए थे तो डॉक्टर ने कहा, ‘बधाई हो, बाबूजी हुए हैं’
- ‘हम आपके हैं कौन’ में आलोक नाथ को रीमा लागू से प्यार था और ‘हम साथ साथ हैं’ में उन्होंने रीमा से शादी कर ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

— अलोक नाथ अपनी पत्नी को ‘समधन जी’ बुलाते हैं और आलोक नाथ को कभी-कभी उनकी पत्नी ‘भाईसाब’ के नाम से भी बुला लेती हैं।
— अगर आलोक नाथ ‘बिग बॉस’ के घर जाएं तो हर सुबह की शुरुआत हनुमान चालीसा और माता रानी की आरती से होगी।
— रोहित शर्मा और डेल स्टेन को आलोक नाथ की फिल्में देखकर कुछ संस्कार सीखने चाहिए।
— आलोक नाथ पहले इंसान थे जिन्होंने ‘Parle’ को ‘Parle G’ नाम दिया।
— अलोक नाथ ‘सनबर्न फेस्टिवल’ में जाकर सूर्य नमस्कार करते हैं।
— बचपन में जब आलोक नाथ के टीचर ने उनसे पूछा की बड़े होकर वह क्या बनेंगे तो आलोक ने जवाब दिया, ‘मुझे बेटियों का बाबूजी बनना है’।
— स्कूल के दिनों में आलोक नाथ स्कूल से छुट्टी मारकर बेटियों की शादी में चले जाया करते थे।
— आलोक नाथ मोबाइल गेम ‘टेम्पल रन’ खेलने से पहले अपने जूते उतार दिया करते हैं।

ये भी पढ़ें - Special: इन अभिनेत्रियों के साथ थे रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे