भरतपुर। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को शहर भर में परिक्रमा लगाने के लिए आस्था का सैलाब उमड पड़ा। परिक्रमा लगाने के लिए शहर के चारों तरफ भक्तों की भीड़ देखी गई। वहीं परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह भंडारे लगाए गए। जहां पर पूडी, सब्जी, हलवा, कोल्ड ड्रिंक्स आदि पदार्थों को भक्तों को वितरित किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भक्तों का सैलाब इस कदर उमडा़ कि शहर के चारों तरफ सर्कुलर रोड पर पैर रखने तक के लिए जगह नहीं थी। यही नहीं, शहर के अन्दर स्थित बिहारीजी मन्दिर के परिक्रमा मार्ग पर भक्तों ने परिक्रमा लगाई। बांके बिहारी मन्दिर विकास ट्रस्ट की ओर से बिहारीजी की रथ यात्रा भी निकाली गई, जो परिक्रमा मार्ग में लोगों ने बिहारीजी के दर्शन के लाभ पाये। इसके अलावा भरतपुर जिले के विभिन्न आश्रमों पर व मन्दिरों पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
ये भी पढ़ें - आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना