मिस राजस्थान के लिए प्रतिभागियों ने दिए ऑडिशन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 जुलाई 2017, 3:59 PM (IST)

जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर में आईआईईएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट की ओर से सौंदर्य प्रतियोगिता मिस राजस्थान 2017 का दूसरा संस्करण आयोजित होने जा रहा है। 20 अगस्त को इस प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले आयोजित किया जाएगा। जिसमें मॉडलिंग और फैशन जगत में करियर बनाने की चाहत रखने वाली युवा प्रतिभाओं के लिए खास मौका है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के टेलेन्ट को इंटरनेशनल स्तर पर पहचान बनाने का मौका होगा।इस प्रतियोगिता के लिए इस बार प्रदेशभर से लगभग 1200 अधिक प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। रविवार को गुलाबी नगर जयपुर में प्रतियोगिता का पहला ऑडिशन लिया गया। टोंक रोड स्थित सुवर्णा गार्डन में हुए ऑडिशन्स में शहर की लगभग 100 खूबसूरत मॉडल्स ने हिस्सा लिया। ऑडिसन जिसमें मॉडल्स ने अपने फैशन स्टाइल, खूबसूरती और अपनी बुद्धिमत्ता से जजेज को प्रभावित किया। इस दौरान मॉडल्स ने रैम्प पर कैटवॉक कर अपने फैशन टेलेंट का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मिस राजस्थान-2016 गीतांजलि, मिस इंडिया मरमेड, कनु पराशर,एक्ट्रेस संजना सैन ने प्रतिभागियों को जज किया। जिसमें विजेता प्रतिभागी को मिस राजस्थान के खिताब से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक योगेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के मॉडलिंग टैलेंट को खोजकर उन्हे एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिभागियों को इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। जिससे प्रदेश की प्रतिभा इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बना सके। वहीं एक्ट्रेस संजना सेन ने कहा कि जयपुर में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है। केवल उन्हे एक मंच प्रदान करने की जरुरत है।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी