हापुड़ में दबंग युवकों की दबंगई कैद हुई सीसीटीवी में....

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 जुलाई 2017, 12:15 PM (IST)

हापुड़ । थाना पिलखुवा के चण्ड़ी फाटक के पास दबगों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि दबंगों ने सरेराह ने घर जा रहे सब्जी विक्रेता घनश्याम की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी । घनश्याम सब्जी बेचकर अपने घर जा रहा था तभी एक युवक से उसका विवाद हो गया जिसके चलते तीन दंबग युवकों ने सब्जी विक्रेता को जमकर पीटना शुरू कर दिया । उसके बाद एक और दबंग युवक आता है हाथ में लोहे की रॉड से सब्जी विक्रेता को जमकर पिटना शुरू कर देता । सब्जी विक्रेता को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । ये सारा मामला सीसीटीवी कैमरे कैद हो गया है जो की 4 जुलाई की रात का है पुलिस CCTV के अधार पर दबंग युवकों की तलाश कर रही है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे