नाबालिग से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का अारोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 जुलाई 2017, 8:34 PM (IST)

फगवाड़ा। पुलिस ने पीपारंगी क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने के मामले में उसके पड़ोसी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीडि़ता का सिविल अस्पताल में मेडीकल चैकअप करवाया गया। सूत्रों ने बताया कि मामले का खुलासा पीडि़ता के गर्भवती होने के बाद हुआ।

मामले की जानकारी देते हुए पीडि़ता की मां ने पुलिस को बताया कि उनका पड़ोसी हरबंस लाल पुत्र राम प्रकाश पिछले 6 महीने से उनकी नाबालिग लडक़ी को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। शिकायकर्ता ने बताया कि आरोपी पीडि़ता को इस हरकत संबंधी किसी को बताने की सूरत में परिवार को जान से मारने की धमकिया देता था।

थाना सिटी ने आरोपी हरबंस लाल के खिलाफ भदंसं की धारा 376/506 व 4,8 पोक्सो एक्ट अधीन मामला दर्ज कर लिया। सिटी थाना प्रभारी इंसपेक्टर सुखपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे जांच जारी है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे