रणवीर सिंह का वैक्स स्टैच्यू देखकर भड़के फैंस, Twitter पर निकाली भड़ास

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 जुलाई 2017, 12:02 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का वैक्स स्टैच्यू फ्रांस के ग्रेविन म्यूजियम में लगाया गया। जैसे ही रणवीर के वैक्स स्टैच्यू की तस्वीरें सामने आई, वैसे ही यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे वहीं कुछ लोगों ने इस स्टैच्यू का खूब मजाक भी बनाया। रणवीर के फैन्स को यह तस्वीर बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। निराश हुए कुछ फैन्स ने इसका गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला। इस स्टैच्यू के बारे में कई लोगों ने कहा कि, यह रणवीर नहीं बल्कि किसी और सेलेब्रिटी जैसी लग रही है। रणवीर सिंह की शक्ल में लगाया यह मोम का पुलता हूबहू उनके तरह नहीं दिख रहा है।

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद रणवीर सिंह तीसरे भारतीय हैं, जिनका वैक्स स्टैच्यू फ्रांस के ग्रेविन म्यूजियम में स्थापित की गई है। 6 जुलाई को रणवीर के जन्मदिन के मौके पर इसका अनावरण हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बताते चलें कि, जन्मदिन के मौके पर रणवीर सिंह ने खुद को लगभग 3.8 करोड़ कीमत वाली एस्टिन मार्टिन कार गिफ्ट की है। नई कार में वे अपनी कथित गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को घूमाना नहीं भूले। रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ दीपिका पादूकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप