किलाड, शिमला। ठाकुर सिंह भरमौरी, वन एवं मत्स्य मंत्री हि. प्र. ने पांगी स्थित हुडान भटौरी को दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना तथा साथ गए प्रशासनिक अधिकारियों को तुरन्त समाधान हेतु निर्देश दिए। हुडान भटौरी, किलाड से लगभग 15 किमी दूर एक रमणीक स्थान है जहां अपार प्राकृतिक सुन्दरता है। भरमौरी ने स्थानीय लोगों से वहां प्रर्यटन की सम्भावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने वन मण्डल अधिकारी को निर्देश दिए कि वे हुडान भटौरी में एक दिन की कार्यशाला लगा कर प्राकृतिक पर्यटन में किस तरह से लोगों की भागीदारी हो सकती है। इन कार्याें से युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही ट्रेकिंग आदि कार्य स्थापित करने को कहा जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को इंटरनेट व वाॅट्सप आदि डिजिटल संचार के साधनों से पांगी घाटी की सुन्दरता के बारे में देश-विदेश में बताने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष, सुभाष चौहान निदेशक हि.प्र. वन निगम, सावित्री भरमौरी, कर्म सिंह चौधरी आवासीय आयुक्त पांगी, डाॅ. सुदेन्द्र ठाकुर एस.डी.एम. ए.के. आन्नद वन मण्डल अधिकारी, डाॅ. महिन्द्र सिंह हरियान वी.एम.ओ. तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम