‘जग्गा जासूस’ के नए गाने का टीजर रिलीज

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 जुलाई 2017, 11:22 AM (IST)

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ को लेकर फैन्स में काफी उत्साहित हैं। इस उत्साह का कारण दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद कैटरीना और रणबीर की केमिस्ट्री फिल्म के लिए एक्साइटमेंट पैदा कर ही रही है, लेकिन इस फिल्म की अतरंगी लोकेशन्स और जग्गा की अनोखी दुनिया देखने का भी लोगों को खासा इंतजार है। जो 14 जुलाई को रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में दोनों अपनी फिम्ल की प्रमोशन के लिए साथ में घूमते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक और गाना ‘मुसाफिर’ का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें प्रीतम, रणबीर और कैटरीना स्टूडियो में बैठकर बाते कर रहे हैं और वीडियो के बैकग्राउंड में मुसाफिर गाना बज रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वीडियो में प्रीतम कैटरीना से बात कर रहे हैं और रणबीर कैटरीना से दूर बैठे हैं। मजाक-मजाक में रणबीर ने उनके सिर पर कुशन फेंक कर मारा। इसके बाद तीनों आपस में हंसने लगे। फिल्म का ‘मुसाफिर’ गाना सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि यह वीडियो कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने प्रीतम के लिए एक क्यूट मैसेज भी दिया है। ‘we love u pritamda’

ये भी पढ़ें - Special: इन अभिनेत्रियों के साथ थे रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे