ऋतु भार्गव,मेरठ। कलेक्ट्रेट
परिसर स्थित सीओ चकबंदी के पेशकार अरविन्द कुमार को शुक्रवार को एक
व्यक्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते
रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र
अन्तर्गत कचहरी स्थित सीओ चकबंदी द्वितीय कार्यालय का है। जहां पर सीओ
चकबंदी उपेन्द्र सिंह के पेशकार अरविन्द कुमार द्वारा एक मामले में नाम को
कागजों में चढाने के लिये 25 हजार रूपये की डिमांड की जा रही थी।
शिकायतकर्ता इदरीश के अनुसार वर्ष 2016 में एक मुकदमे में एसओसी द्वारा एक
आदेश किया गया था , जिसे नाम चेंज होना था तथा वह वसी की जगह वसीम हा गया था,
जिसे सही करके अमलदरामद (कागजों में चढाने) करने के लिये पेशकार अरविन्द
द्वारा 25 हजार रूपये मांगे रहे थे, जिसमें 10 हजार रूपये पेशगी तथा बाकी
बाद में देने की बात कही गई।
इदरीश के अनुसार काफी समय से पेशकार द्वारा
उसे चक्कर कटा रहा था तथा रूपये न दिये जाने तक अमलदरामद करने से उसके
द्वारा इंकार कर दिया गया। इसी के चलते उसने अपने वकील अरशद के साथ मिलकर
एंटी करप्शन से इसकी शिकायत की। जिस पर आज एंटी करप्शन की टीम द्वारा
पेशकार अरविन्द को ट्रैप करने की कार्रवाई की। टीम के कहे अनुसार इदरीश
द्वारा रंग लगे 10 हजार रूपये पेशकार अरविन्द को दिये। अरविन्द द्वारा
रूपये लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने तुरन्त उसे पकड गिरफ्तार कर लिया।
पेशकार के ट्रेप होने की जानकारी मिलते ही कलक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई
तथा सीओ चकबंदी कोर्ट के बाहर भीड एकत्र हो गई।
वही एंटी करप्शन
के इंचार्ज जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया की पेशकार अरविन्द के खिलाफ
मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया की डीएम की तरफ
मजिस्ट्रेट के रूप में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेश शर्मा व सीआरए राजीव
कपिल कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे