गुरु पूर्णिमा पर होगा गुरु का पूजन एवं चरण वंदन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 जुलाई 2017, 4:54 PM (IST)

जयपुर। श्री जगन्नाथ ज्योतिष एवं गो सेवा संघ की ओर से रविवार सुबह 11 से शाम 4 बजे गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मालवीय नगर में गौरव टावर के सामने डी-ब्लॉक स्थित सामुदायिक केंद्र में होने वाले महोत्सव में हजारों लोग गुरु का वंदन करेंगे।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गुरु आचार्यश्री विवेक शास्त्री का पूजन एवं चरण वंदन किया जाएगा। इस दौरान आचार्यश्री द्वारा शिष्यों को रक्षासूत्र बांध कर गुरुमंत्र, आशीर्वाद एवं प्रसाद दिया जाएगा।

संस्था के नाम का होगा अनावरण
आचार्यश्री ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में हाल ही बनाए गए श्री जगन्नाथ ज्योतिष एवं गो सेवा संघ के नाम का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह संघ प्राणी मात्र की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेगा। संघ का मुख्य कार्यकर्ता मनोज गुप्ता, सुबोध कोठारी, पदम गुप्ता, नीरज अग्रवाल, बाबूलाल चौधरी, विक्रांत जैन, अनिल जैन को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे