ऋतु भार्गव, मेरठ। मेरठ में आज दिन निकलते ही बदमाशों ने वाल्मीकि आश्रम में जमकर लूटपाट की। घटना मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम इलाके की है ।जहां आज दिन निकलते ही चार से पांच बदमाश आश्रम में दाखिल हो गए। जिसके बाद बदमाशों ने खाना मांगने की बात कहते हुए ऋषि की पत्नी और बेटे को तमंचे की नोंक पर बंधक बना लिया और फिर डराते धमकाते हुए जमकर लूटपाट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने बाबा की समाधि निर्माण के लिए इकट्ठा की गई हज़ारों की नकदी भी लूट ली। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के घंटों बाद थाना ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस जांच में जुट गई । पुलिस दावा कर रही है कि बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। आपको बता दे कि पहले भी तीन बार यहाँ बदमाश लूट और डकैती की वारदात को अंजाम से चुके है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे