‘नक्षत्रम’ में दिखेगा साई धर्म तेज का कैमियो, नहीं लिया मेहनताना

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 जुलाई 2017, 12:30 PM (IST)

साउथ के मशहूर अभिनेता साई धर्म तेज जल्द ही फिल्मकार कृष्णा वामसी की आगामी फिल्म ‘नक्षत्रम’ में दिखाई देंगे। वो इस फिल्म में कैमियो रोल करते नजर आएंगे। वहीं तेज ने निर्देशके के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाते हुए फिल्म में कैमियो करने के लिए कोई मेहनताना नहीं ​लिया है। फिल्म में 20 मिनट के कैमियो में तेज एलेक्जेंडर नाम के पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, ‘चूंकि यह एक कैमियो था और यह भूमिका कुछ ऐसी है, जिसे सुनकर साई धर्म तेज सच में रोमांचित हो गए, तो उन्होंने इसके लिए मेहनताना बिल्कुल नहीं लिया। कृष्णा वामसी ने इसके लिए उनका आभार जताया।’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कृष्णा वामसी के साथ काम करने के बारे में तेज ने कहा, ‘मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया, उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं अपने पूरे करियर में संजो कर रखूंगा। मैं यह अवसर प्रदान करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं।’

फिल्म अगस्त में रिलीज होने की उम्मीद है, इसमें संदीप किशन, प्रज्ञा जैसवाल, रेजिना कैसेंड्रा भी हैं। तेज फिलहाल अपनी आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें - कभी गाए थे प्यार के तराने, अब शक्ल देखना भी गंवारा नहीं