जयपुर। राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को हज 2017 के दौरान सऊदी अरब के मदीना स्थित टोंक रूबात में ठहरने हेतु टोंक जिले के यात्रियों को आवंटित स्थान के पश्चात् शेष स्थानों के आवंटन हेतु कुर्रा (लाॅटरी) खोला गया। कुर्रा में राजस्थान के समस्त जिलों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
इस अवसर पर सिंह ने कहा कि आगामी हज यात्राओं में राजस्थान की टोंक रूबातों में राजस्थान के हज यात्रियों को अधिकतम संख्या में ठहराने का प्रयास किया जायेगा।
कुर्रा में पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए टोंक रूबात के प्रतिनिधि साहिबजादा राहिल खान, आयोग के सदस्य मुनव्वर खां, आयोग सचिव कश्मीकौर राॅन, जिला प्रशासन टोंक के प्रतिनिधि के रूप में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, टोंक कमरूद्दीन एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कुर्रा खोला गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे