केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 जुलाई 2017, 6:30 PM (IST)

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू के हेलीकॉप्टर की ईटानगर में आपात लैंडिंग कराई गई। मंत्री सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। भारी बारिश के कारण किरण रिजिजू के हेलीकॉप्टर को पास के एक छोटे से मैदान में लैंड करवाना पड़ा। यह हेलीकॉप्टर बीएसएफ का था और घटना दोपहर बाद 3.30 बजे की बताई जा रही है। लैंडिंग के लगभग आधे घंटे बाद ईटानगर के एसपी मौके पर पहुंच गए।

रिजिजू और अन्य की मदद के लिए स्थानीय लोग भी आगे आएं। जानकारी के मुताबिक एमआई-17 हेलीकॉप्टर में रिजिजू एवं सात अन्य यात्री और चालक दल के सदस्य थे। हेलीकॉप्टर गुवाहाटी से अरूणाचल प्रदेश के जीरो जा रहा था तभी दोपहर बाद करीब साढे तीन बजे भारी बारिश के कारण उड़ान प्रभावित हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हेलीकॉप्टर के पायलटों ने खराब मौसम में हेलीकॉप्टर को करीब 10 मिनट तक हवा में रखने के बाद आपात स्थिति में इटानगर में एक छोटे से मैदान में उतारा। रिजिजू ने से कहा, मैं खुशकिस्मत हूं कि सुरक्षित उतरने में सफल रहा जिसका श्रेय बीएसएफ के अनुभवी पायलटों को जाता है।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल