कानपुर।
शहर की एक पुलिस चौकी में प्रेमी जोड़े का विवाह हुआ। शहरभर में इस शादी की
चर्चाएं जोरों पर रही और दोनों को चौकी इंचार्ज ने आशीर्वाद देकर उनके
प्यार को मंजिल तक पहुंचाया। इस विवाह में पुलिस कर्मी बराती रहें और दरोगा
जी ने कन्यादान कर पिता की जिम्मेदारी को भी निभाया।
अंकिता गौतम
बेनाझाबर में रहती है। वहीं मोहल्ले में रहने वाला सूरज से प्रेम प्रसंग चल
रहा था। दोनों एक ही जाति के है। बावजूद दोनों के परिजनों शादी के लिए
राजी नहीं थे। जिसके चलते बीते माह 20 जून को दोनों घर छोड़कर भाग निकले।
लकड़ी के परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। मामले की जांच कर रहे
बेनाझावर चौकी इंचार्ज रामशरन मौर्य ने युवक के बात कर सोमवार को कानपुर
बुलाया। यहां पर पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए युवक-युवती से बातचीत
की और दोनों के बालिग होने के दस्तावेज देखे। चौकी इंचार्ज ने दोनों को
जीवनभर साथ निभाने के निश्चय को देखते हुए उनकी चौकी में ही शादी कराई।
पूरी रीति-रिवाज के साथ चौकी में सम्पन्न हुई शादी में पुलिस कर्मी बाराती व
घराती दोनों बने।
इस शादी को देखने के लिए चौकी में लोगों की भीड़ भी आ गई
और जोड़े को आर्शीवाद दिया। चौकी इंचार्ज ने कन्यादान की मिसाल पेश करते हुए
कहा, प्रेम युगलों के भाग जाने की तहरीर मिली थी। दोनों को बुलाने पर
बालिग होने के साथ एक-दूसरे के शादी करने की बात कही गई। जिसके बाद
उन्होंने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। चौकी में शादी होने की बात
पर चौकी इंचार्ज ने कहा, आलाधिकारियों को जानकारी नहीं दी है। फिलहाल
मानवता को व हालात को देखते हुए यह शादी कराई गई। अगर अफसरों को यह गलत
लगता है तो मैं कार्रवाई से गुजरने को भी तैयार हूं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे