70 की उम्र में 17 वाला जज्बा रखती हैं यह अम्मा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 जुलाई 2017, 1:19 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल में कुछ करने की जज्बा हो तो उम्र को कोई फर्क नहीं पड़ता है। आमतौर पर 70 साल के बाद इंसान में काम करने की शक्ति नहीं होती है। इस उम्र में भगवान के नाम की माला फेरी जाती है। लेकिन आज आपको एक ऐसी महिला के बार में बताएंगे जिन्होंने उम्र को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दी। 70 साल की उम्र में मीनाक्षी अम्मा आज भी मार्शल आर्ट का रूटीन में झांसी की रानी जैसे अभ्यास करती है।

केरल के वाटकरा की रहने वाली मीनाक्षी अम्मा परंपरिक युद्धकला कलारीपयट्ट की विशेषज्ञ है। पिछले 6 दशकों से इस कला का अभ्यास कर रही है। मीनाक्षी भारत की सबसे उम्रदराज महिला है, जो अपनी परंपरा को कायम रखने के लिए आज भी लाठी, तलवार और भाला थामें मैदान में डटी हुई है। वह इस उम्र में भी अपनी से आधी उम्र के मार्शल आर्ट योद्धाओं के छक्के छुड़ाने का दम रखती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मीनाक्षी का कहना है कि आज के दौर में जब लड़कियों के देर रात घर से बाहर निकलने को सुरक्षित नहीं समझा जाता और इस पर सौ सवाल खड़े किए जाते हैं तो ऐसे में मार्शल आर्ट से लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा होता है। गुरुक्कल यानी गुरु के नाम से मशहूर मीनाक्षी अम्मा को इस साल प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग

आज उन्हें वड़क्कन पट्टकल में उल्लेखित प्रसिद्ध पौराणिक योद्धा पद्मश्री मीनाक्षी और ग्रैनी विद ए स्वॉर्ड जैसे कई नामों से बुलाया जाता है। आजकल जैसे कोई भी कला सीखने के लिए हजारों रूपए देने पड़ते हैं

ये भी पढ़ें - कहीं भी योग करने लगती है ये लडकी..

वहीं मीनाक्षी अम्मा कलारीपयट्ट (मार्शल आर्ट्स) सिखाने के लिए कोई फीस नहीं लेती। छात्र गुरुदक्षिणा के रूप में अपनी क्षमता और इच्छानुसार कुछ भी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें - गर्लफ्रेंड पर आजमाए रेसलरों के सारे मूव्स,देखें तस्वीरें