दीपिका, फातिमा के बाद जैकलीन फर्नांडीज हुई ट्रोल, दिया मुंह तोड़ जवाब

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 जुलाई 2017, 12:09 PM (IST)

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज अपनी बोल्ड फोटोशूट को लेकर एकबार फिर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने अपनी टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। जैसे ही जैकलीन ने यह फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि जैकलीन ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्हें अपने फोटो के लिए ट्रोल किया गया हो, हालांकि अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर करने को लेकर जैकलीन को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया जिसका जवाब उन्होंने अपने अंदाज में दिया है। जैकलीन ने भद्दे कमेंट करने वालों को करारा जवाब दिया जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का समर्थन कर रहे हैं।

बता दें कि थोड़े समय पहले दीपिका पादुकोण को भी उनके एक हॉट फोटोशूट के लिए ट्रोल किया गया। दीपिका ने भी फोटोशूट एक मैगजीन के लिए कराया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जैकलीन फर्नांडीज ने शनिवार को दोपहर में अपने इस नए फोटोशूट का एक बोल्ड फोटो इंस्टाग्राम पर और ट्विटर पर पोस्ट किया। दरअसल जैकलीन ने यह फोटोशूट कॉसमोपॉलिटन इंडिया मैगजीन के नए अंक के लिए ट्रैसरमे इंडिया की ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर कराया है। इस शूट में जैकलीन अपने बाल लहराते हुए नजर आ रही हैं। जैकलीन ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मजबूत दिमाग और नाजुक दिल के बीच फंसी हुई...।’

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ