चुनावी रंजिश में मज़दूर की हत्या

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 जुलाई 2017, 7:30 PM (IST)

संभल । यूपी में जैसे क्राइम को तेज़ रफ़्तार सी मिल गयी है, क्राइम रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कही खुले आम डकैती तो कहीं खुले आम मर्डर जैसी वारदात सामने आ रही है। अब देखना होगा की योगी सरकार क्राइम के बढ़ते ग्राफ पर कब तक शिकंजा कसते हैं।

ताज़ा मामला जनपद संभल से सामने आया जहाँ एक मज़दूर को चुनावी रंजिश में साथ के ही दोस्तों ने एक मज़दूर को मौत के घाट उतार दिया
। आरोपियो ने मज़दूर को फोन कर शराब पीने को बुलाया। जिस कारण मज़दूर अपने मित्रो के पास चला गया मगर मज़दूर को ये नहीं पता था की वहीं दोस्त ही उसकी मौत की वजह बन जाएंगे
जनपद संभल के कोतवाली के ग्राम करेली मेघराज राजमिस्त्री का काम करता है। आपको बता दें कि उप चुनाव को लेकर मेघराज की संतोष से पुरानी रंजिश चल रही है। संतोष इस बार उप चुनाव लड़ रहा है,वहीं उस चुनाव रंजिशन संतोष ने हब्बू उर्फ़ सुनील को एक उकसाया की मेघराज को मार दिया जाये। वही परिजनों ने बताया की मृतक (मेघराज) को फोन कर बुलाया गया था और कई घंटो बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दोस्तों को फोन करा और बताया की मृतक (मेघराज) को घर छोड़ जाओ मगर जब तक बहुत देर हो चुकी थी। काफी देर बाद जब परिजन मृतक के दोस्तों के घर गए तो उसने बताया की मृतक का शव पास के ही एक ईख में पड़ा है। ये सुनकर परिजनों के पैरों तले ज़मीन खिसक गयी और खेत में जाकर देखा तो मृतक (मेघराज) का शव पड़ा हुआ था।

वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया और परिजनों की तहरीर के आधार पर एक हब्बू उर्फ़ सुनील को गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल थाना में दो लोगो के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है, जिसमे हब्बू उर्फ़ सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इस घटना में शामिल हब्बू उर्फ़ सुनील का दूसरा साथी फरार है, वहीं इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मेघराज की पत्नी और छोटी बेटी रो रो कर गमगीन हो गई है, वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे