मेरठ।सपा
सुप्रीमो मुलायम सिंह के भाई शिवपाल के करीबी और सरधना विधानसभा सीट से
सपा प्रत्याशी घोषित रहे पिंटू राणा की सड़क हादसे में मौत हो गई।
पिंटू
राणा मेरठ से लखनऊ के लिए अपनी कार में रवाना हुए थे। हादसा आगरा-लखनऊ
एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जाता है कि कार की
गति काफी तेज थी जो ब्रेक लगाने पर पलट गई। हादसे में पिंटू के साथ मौजूद
प्रदीप गर्ग पुत्र सत्यप्रकाश गर्ग निवासी तेजपाल एन्क्लेव मेरठ और दिनेश
पुत्र ब्रहमपाल निवासी हनुमंत एन्क्लेव मेरठ गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना
की जानकारी के बाद शिवपाल सिंह द्वारा फोन किए जाने के बाद जसराना से सपा
के पूर्व विधायक रहे रामवीर सिंह यादव समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी के
बाद सपाइयों में शोक है और कई सपा नेता नसीरपुर के लिए रवाना हो गए है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे